पिछले दो तीन दिनों से आपने टीवी पर बिहार में एक पुल के समीप की सड़क को बहते देखा होगा। टीवी चैनल इसको वहां की सरकार की नाकामी बतातेे हैं। यदि आपके अंदर उद्यमी प्रवित्ती है तो आप इसे अवसर के रूप में लेंगे।
जलमार्ग परिवहन के क्षेत्र में अवसर
बिहार में हर साल आती बाढ़ ने एक बात तो साफ़ कर दी है कि वहां जलमार्ग परिवहन के क्षेत्र में बहुत अवसर है। वहां के युवा उद्यमी चाहें तो जलमार्ग परिवहन के क्षेत्र में अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। दो गांवों के बीच वे नौका सर्विस शुरू कर सकते हैं। ये सर्विस हर उस जगह शुरू हो सकती है जहाँ पुल बह चुके हैं, बहने के करीब हैं या जहां पुल बनने वाले हैं। इससे सरकार के करोड़ो रूपये तो बचेंगे ही साथ में निजी क्षेत्र में निवेश भी बढ़ेगा। हो सकता है एफडीआई के ज़रिये भी निवेश आने लगे।
पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है
नकारात्मक बातों से परे हमें इस आपदा को अवसर में बदलने की ज़रूरत है। लोगों को चाहिए कि वे बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का वेनिस के तर्ज पर पुनर्निर्माण किया जाये। इसके कई लाभ होंगे। हमारे देश के लोगों एक नया पर्यटन स्थल मिलेगा। उसके बाद जो लोग लाखों रूपये खर्च कर वेनिस जाते हैं उनके पैसे तो बचेंगे ही साथ में देश का रुपया विदेशी मुद्राओं के सामने कमज़ोर नहीं होगा।
नोट: ये केवल एक व्यंग्य है। इसे अन्यथा न लें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें: टेलीग्राम
0 Comments
हम पूरी कोशिश करेंगे आपकी शंकाओं को दूर करने की और आपके सुझावों पर अमल करने की।
Emoji