छत्तीसगढ़ के साथ रेलवे कर रहा भेदभाव?


उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ से चलने वाली ट्रेनों में मिलते है चद्दर और कंबल

31 मार्च 2022 को दिल्ली से वाराणसी और 3 अप्रैल 2022 को प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में एसी कोच में यात्रियों को चद्दर और कंबल दिए गए। 3 अप्रैल 2022 को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में भी यात्रियों को चद्दर और कंबल दिए गए।

छत्तीसगढ़ से दिल्ली आने जाने वाली ट्रेनों में नहीं मिलते चद्दर और कंबल

30 मार्च 2022 को छत्तीसगढ़ से दिल्ली और 4 अप्रैल 2022 को दिल्ली से छत्तीसगढ़ आने वाली ट्रेन में यात्रियों को चद्दर और कंबल नहीं दिए गए।


साज़िश है या भेदभाव?

ट्रेनों में चद्दर और कंबल मिलने बंद हुए थे ताकि कोरोना वायरस के फैलाव को रोका जा सके। लेकिन अब उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों से चलने और कुछ शहरों को जाने वाली ट्रेनों में चद्दर और कंबल दिए जा रहे हैं। अब सवाल ये है कि क्या ये छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव का मामला है या फिर उत्तर प्रदेश में कोरोना फैलाने की कोई साज़िश?

किसके पास करें शिकायत?

यदि आप मानते हैं कि अब छत्तीसगढ़ आने जाने वाली ट्रेनों में भी चद्दर और कंबल मिलने चाहिए तो आप अपने लोक सभा क्षेत्र के सांसद से इस मुद्दे पर ज्ञापन सौंप सकते हैं। आप इस मुद्दे को अपने क्षेत्र के अख़बार और ऑनलाइन पोर्टल में भी उठा सकते हैं। आप इस मुद्दे को अपने सोशल मीडिया पर भी उठा सकते हैं और अपने क्षेत्र के नेताओं को टैग कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments