छत्तीसगढ़ को कब मिलेगा खुद का दूरदर्शन?


डीडी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ को मिलता है समय

आज की स्तिथि ये है कि दूरदर्शन मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ नाम से एक चैनल पर ही दो राज्यों की खबरें आतीं हैं। इससे होता ये है कि छत्तीसगढ़ के लोगों को उनके प्रदेश की खबरें पूरी नहीं मिलती या ज़्यादा विस्तार से नहीं मिलती।


विधान सभा की कार्यवाही देखना है मुश्किल

आज के समय छत्तीसगढ़ के विधायक विधान सभा में क्या कर रहे हैं वोटरों को पता ही नहीं चल रहा। विधान सभा का प्रसारण निजी न्यूज़ चैनलों पर तो आता है लेकिन चलती बहस में विज्ञापन आ जाते हैं। 

कैसे शुरू होगा दूरदर्शन छत्तीसगढ़?

जनता को कुछ भी अच्छा तभी मिलता है जब वह उसकी मांग करती है। यदि छत्तीसगढ़ की जनता राज्य सरकार और केंद्र सरकार से दूरदर्शन चैनल की मांग करे तो ही ऐसा संभव है। इसके लिए आप अपने विधायक, सांसद या महापौर से संपर्क कर सकते हैं या उन्हें अपने सोशल मीडिया पर टैग करते हुए इस मांग को उनके समक्ष रख सकते हैं। यदि जनता दबाव बनाए तो छत्तीसगढ़ को जल्द ही मिल सकता है अपना दूरदर्शन।


Post a Comment

0 Comments